क्या लोगो के धर्म कुछ सो सालो में बदल जाते है।
क्या लोगो के धर्म कुछ सो सालो में बदल जाते है। आज हमारे जो भी धर्म है जो भी हम उनको नाम देते है वो ५००० साल या कहे ३५०० साल से जयादा पुराने नहीं होंगे। अगर उससे पहले के धर्म नहीं बचे तो आज के समय के धर्म आने वाले कुछ सो सालो में कहा बचने वाले है वो जो चीज़ आपकी आने वाली कुछ पीढ़ियों में भी नहीं जाने वाली उसके लिए इतना गरूर। इतना खून। धर्म के आरम्भ को जानना मेरे लिए बहुत जरूरी है। मेरे बहुत से सवाल है मन मै जो मै पाना चाहता हूँ। और वो तब ही मिल पाएंगे जब मै मनुष्य के उदगम से लेकर उसके धर्म से जुड़े पहलू तक न जान लू। क्यों एक इंसान को धर्म की जरूरत पड़ी जबकि वो बिना धर्म के वो सब कर सकता था जो वो करना चाहता है। १९ वि सदी के अंत में और २० वि सदी के शुरुआत में एक नयी शाशन प्रणाली का जन्म हो रहा था जिसे कम्मुनिस्ट या समाजवाद कहा गया। ज्यातर देशो में यह कामयाब नहीं रहा पर फिर भी यह दुनिया को वो दे गया जिसके बारे में हम कल्पना भी नहीं कऱ सकते थे। समाजवाद का मूल धर्म को त्याग करना है और इससे दूर रहना है। जब लोग धर्म से दूर गए तो उन्होंने जाना की हम अंतरिक्ष में भ...